तब्जील अहमद
कौशाम्बी: कौशाम्बी जनपद के कोखराज स्थित पुराने बाज़ार में एक महिला के साथ कथित लूट की घटना प्रकाश में आई है. महिला के आरोपों के अनुसार घर में सुबह अज्ञात बदमाशो ने घुस कर उसके साथ मारपीट कर 85 हज़ार नगद रुपया लूट लिया है. सुचना पर पहुची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है जहा उसका इलाज चल रहा है. पुलिस घटना के अनावरण के लिए अपने प्रयास कर रही है.
पीडिता के द्वारा बताया गया कि पिछले दिनों ओम प्रकाश व उसकी पत्नी लक्ष्मी द्वारा जनपद फतेहपुर एसबीआई शाखा से 1 लाख निकाले गए थे। उसमें से 15,000 खर्च होने के बाद 85 हजार अलमारी लुटे गए। लूट की घटना की जानकारी जैसे ही भरवारी चौकी इंचार्ज राकेश राय को हुई राकेश राय घटनास्थल पर पहुंचकर घायल लक्ष्मी को शीघ्र एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां घायल लक्ष्मी का इलाज चल रहा है।
लूट की घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह को हुई अभिनंदन सिंह ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया। व उचित निर्देश दिए। पुलिस लूट की घटना की जांच पड़ताल कर रही है। पर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…