तारिक आज़मी
वारणसी। वाराणसी के चेतगंज स्थित बियर शाप अक्सर चर्चाओं में रहती है। अक्सर ही स्थानीय पुलिस को यहाँ शांति व्यवस्था हेतु मेहनत करना होता है। इसका कारण जानने का जब हमने प्रयास किया तो जानकारी मिली कि अक्सर का विवाद केवल और केवल ओवर रेटिंग का होता है। निश्चित दाम से दस रुपया अधिक अमूमन दिनों में लिया जाता है। वही अगर किसी त्यौहार का मौसम है तो ये दाम बीस से तीस रुपया अधिक हो जाता है।
हम भी अचंभित थे कि कौन से साहब से बात करवा रहा है भाई। फोन लेकर परिचय उन्होंने पूछा तो थोडा हमारा भी सलीका अलग ही है। हमने कहा हमारा परिचय केवल सवालकर्ता के रूप में जाने और खुद का परिचय बताये। उधर से आने वाली आवाज़ ने अपना नाम मनीष बताया और कहा भाई हमारे कई पत्रकार मित्र लखनऊ में है। आप रेट का रेट बियर ले ले। हमने कहा भाई पहली बात तो तुम्हारे पत्रकार मित्र जो भी लखनऊ में है वो अपना काम करते है मैं अपना काम करता हु। मैं अपने काम में किसी की दखलअंदाजी पसंद नही करता। रही बात बीयर लेने की तो वो छोडो आप सिर्फ एक बात का जवाब दो कि ये ओवर रेटिंग क्यों ? आपका बन्दा मुझको कहता है दस रुपया खर्च लगता है तो खर्च किस बात का लगता है ?
अब फोन पर जो सज्जन थे उनके स्वर थोडा अलग ही थे। अरे भाई आप समझे, विभाग को जाता है। आबकारी को जाता है। नार्मल खर्च आता है। त्योहारों पर ये खर्च बढ़ जाता है और दाम भी बढाने पड़ते है आप बताये हम क्या करे ? हमने कहा भाई हम तो कहेगे कि अगर सही दाम पर प्रोडक्ट नही बेच सकते है तो दूकान बंद कर दो न, किसी डाक्टर ने कहा है कालाबाजारी करने को। एक दिन में आपके यहां जो सेल हमको दिखाई दे रही है कम से कम 500 बोतल बियर की बिक्री रोज़ की है। इस अनुपात में जोड़े तो आप 5000 प्रतिदिन केवल ओवररेटिंग का कमाते है। यानी डेढ़ लाख रुपया महीने का। 18 लाख रुपया साल का। ये सिर्फ आपका ओवर रेटिंग का पैसा है। इसके अलावा आपका मुनाफा अलग है।
बहरहाल, शायद मुझको लगा मनीष बाबु को हमारे जवाब पसंद नही आये और उधर से हेल्लो हेल्लो आवाज़ नही आ रही है हेल्लो हेल्लो करके फोन ही काट डाला। मगर सवाल काफी अन्धुरे रह गए कि एक शराब की दूकान का खुद को मैनेजर बताने वाला इंसान कैसे खुल्लम खुल्ला आबकारी विभाग पर उंगली उठा रहा है। वही आबकारी विभाग के अधिकारियो और कर्मचारियों को मालूम ही नहीं है कि शहर में ओवररेटिंग चल रही है। इसको कहते है कमाल है आबकारी विभाग।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…