तारिक आज़मी
वाराणसी। वाराणसी में चल रही मोबाइल लाटरी पर चौक पुलिस ने एक तगड़ा वार किया है। इस क्रम में लाटरी खिलवाने वाले पप्पू भोपा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पप्पू भोपा के सम्बन्ध में बताया जाता है कि वह काफी समय से लाटरी खेलवा रहा था। पुलिस के गिरफ्त से अभी तक दूर रहे पप्पू भोपा को पहली बार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिले समाचारों के अनुसार काफी समय से इस्पेक्टर चौक द्वारा लाटरी पर लगाम लगाने के लिए प्रयास किया जाता रहा। मगर शातिर लाटरी कारोबारी मोबाइल पर घूम टहल कर कारोबार करते रहते थे, इस दरमियान कल शाम पुलिस को सुचना मिली कि थाना चौक अंतर्गत पियरी पुलिस चौके क्षेत्र में पप्पू भोपा लाटरी खिलवा रहा है। सुचना पर यकीन करते हुवे इस्पेक्टर चौक डॉ आशुतोष तिवारी ने एसआई ओमनारायण शुक्ला सहित फैंटम-16 को निर्देशित कर पप्पू भोपा को धर दबोचने के लिया निर्देशित किया।
पप्पू भोपा की गिरफ़्तारी को लाटरी कारोबार के कमर पर तगड़े वार के तरह देखा जा रहा है। इस लाटरी कारोबारी के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद लाटरी इस काले कारोबार को करने वालो के दिल में खौफ तो ज़रुर होगा। वही पियरी चौकी इंचार्ज घनश्याम मिश्रा ने हमसे फोन पर बात करते हुवे बताया गया कि लाटरी के इस काले कारोबार को क्षेत्र में किसी कीमत पर फलने नही दिया जायेगा। ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…