आफताब फारुकी
प्रयागराज। सोशल मीडिया के अज्ञात गुमशुदा तलाश के ग्रुप एडमिन की सक्रियता के चलते कानपुर से गायब एक बृद्ध महिला दो वर्ष बाद अपने परिजनों से मिली। महिला को पाते ही उसके परिजन ग्रुप एडमिन मोहम्मद आरिफ की घूर-घूर प्रशंसा करते हुए अपने घर ले गए।
गौरतलब है कि 4/2/2021 को आद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव निवासी जय विजय नारायन विश्वकर्मा को फरीमा दुकान के सामने दिखाई दी। जय विजय नारायन ने उस वृद्धा का बीडियों बनाया और अज्ञात गुमशुदा तलाश के एडमिन मोहम्मद आरिफ से सम्पर्क करके उन्हें दिया और उसके परिवार तक सूचना देने के लिए निवेदन किया। फिर क्या था समाजसेवी मोहम्मद आरिफ बीडियों पाते ही उसके परिजनों तक पहुंचने के लिए अपने ग्रुप के माध्यम से सोशल मीडिया में डाला एवं कानपुर एवं उन्नाव जनपद के अपने कुछ परिचितों को वृद्धा का बीडिया दिया। हालांकि उनकी मेहनत रंग लायी। 7/2/2021 की शाम कानपुर से उसके परिवार के लोगों ने समाजसेवी मोहम्मद आरिफ से सम्पर्क किया और प्रयागराज पहुंचे। मोहम्मद आरिफ उसके परिवार के लोगों को लेकर औद्योगिक के मुंगारी गांव पहुंचे और उसकी पहचान करायी। उसकी पहचान के लिए उसका पति एवं बेटा भल्लू एवं नन्द चांद बीबी ने उसे पाते ही भावविभोर हो गए और समाजसेवी को बार-बार धन्यवाद देते हुए उसे लेकर कानपुर चले गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…