तारिक खान
प्रतापगढ़ : जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार में शनिवार रात मैजिक चालक की पिटाई पर हुए हंगामे पर पहुंचे सिपाही से विहिप नेता द्वारा बदसलूकी करना उनको भारी पड़ गया। नेता जी अपने पॉवर में थे और सिपाही से बदसलूकी कर डाली। जिसका वीडियो किसी ने मौके पर ही बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जागी प्रतापगढ़ पुलिस ने नेता जी को उनके आवास से जाकर गिरफ्तार कर लिया है।
मौके पर डेरवा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही कुंदन शर्मा ने पहुच कर उन लोगों को समझाने की कोशिश किया। मामला लेकिन सलटा नही था और दोनों ही पक्ष आमद मारपीट हो गए। जिस पर दोनों पक्षों को थाने चलने की बात सिपाही ने कही। थाने जाने की बात पर मामला ठाडा हो ही रहा था कि दुबारा गर्म हो गया। थाने का नाम सुनते ही नेता जी दिमाग गर्म हो गया। विहिप नेता सिपाही कुंदन शर्मा पर भड़क उठे। वह सिपाही को धमकाने के साथ ही अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि सिपाही के साथ मारपीट भी की।
बाजार में हंगामे की खबर पर जेठवारा थानाध्यक्ष फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी वहां से चले गए। बाद में सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने लगा। इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने सिपाही को धमकी देने वाले विहिप नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। देर रात जेठवारा पुलिस के साथ कुंडा, नवाबगंज थाने की फोर्स ने दबिश देकर विहिप नेता उदय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…