तारिक खान
प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी आज प्रयागराज के बसवार गाँव पहुची। जहा उन्होंने महापंचायत के तरीके से मल्लाह समाज की महिलाओं से मुलाक़ात किया। इस दरमियान प्रियंका गांधी को मछुआरा समाज की महिलाओं ने रो-रोकर अपनी दास्तां सुनाई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घर में घुसकर औरतों और बच्चों को भी बेरहमी से पीटा। घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार हुए घूरपुर के बसवार गांव के मछुआरों का दर्द प्रियंका गांधी ने सुना। इस दरमियान वह ज़मीन पर बैठ कर घंटो महिलाओं से बात करती रही और बच्चो से भी बातचीत किया।
कांग्रेस महासचिव ने पुलिस के बर्रबरता की निंदा करते हुए कहा कि सरकार नाविकों को मुआवजा दे। उन्होंने मछुआरों को आश्वासन दिया कि वह और कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी हैं साथ ही उनकी लड़ाई लड़ेंगे। करीब एक घंटे के दौरे के बाद प्रियंका वापस लौट गईं। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने घर में घुसकर पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाओं की बर्बरतापूर्वक पिटाई की। घरों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। नावों को तोड़ दिया गया है। इससे उनकी जीविका पर संकट आ गया है।
प्रियंका गांधी ने चौपाल पर मछुआरों से बातचीत और उनका दर्द जानने के बाद आश्वासन दिया कि वह और कांग्रेस पार्टी उनके हर सुख दुख में उनके साथ है। कांग्रेस मछुआरों की लड़ाई लड़ेगी और उनको न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इस दरमियान एक आम इंसान के तरीके से प्रियंका गाँधी ज़मीन पर ही बैठ कर महिलाओं से बातचीत करती रही।
बताया जाता है कि प्रियंका का ये दौरा मौनी अमावस्या के दिन ही तय हो चूका था। प्रियंका गाँधी के इस दौरे का सियासी मायने भी निकाला जा रहा है। एक बड़ी आबादी बतौर मतदाता मछुआरा समाज की है। इस समाज में प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले भी राजनैतिक दल और सामाजिक संगठन भी है। मगर फिर भी इस समाज में एक तगड़ी पकड़ किसी राजनैतिक दल की नहीं है। प्रियंका के दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र भी देखा जा रहा है।
जगदीश शुक्ला डेस्क: यूपी एटीएस ने लखनऊ से राम सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार…
शफी उस्मानी डेस्क: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग की एक दुकान से करीब 5…
अनिल कुमार पटना: झारखण्ड की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित अमरोरा गाँव…
मो0 कुमेल डेस्क: एटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।…
तारिक़ खान डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में…
आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…