तारिक खान
प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का वाड्रा आज मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज दौरे पर थी। इस दरमियान एक अपार जनसमूह प्रियंका के एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिया। प्रियंका ने जहा नौका विहार किया और खुद नाव भी चलाई। वही पूर्वजो के स्थल स्वराज भवन भी गई। इस एक दिन के दौरे पर प्रियंका गाँधी चिल्ड्रेन नेशनल स्कूल जाकर बच्चों के साथ भी वक्त गुज़ारा। उनके साथ बाते किया। बच्चो ने उन्हें इतनी शक्ति हमे देना दाता गाने को सुनाया।
भीड़ में शामिल कुछ युवतियों से उन्होंने बात की और सियासी नब्ज टटोलने की कोशिश की। युवतियों के कंधे पर हाथ रखकर कुछ दूर चलने के साथ ही उन्होंने अपने पूर्वजों की इस नगरी के लोगों के साथ भावनात्मक रिश्ता कायम करने की कोशिश की। इस तरह से अपने कंधे पर प्रियंका गांधी का हाथ पाकर एक युवती तो अवाक रह गई। युवतियों के साथ प्रियंका ने बातचीत किया और युवतियों ने उनके साथ सेल्फी भी लिया। बेरिकेडिंग के बाहर से एक युवती प्रियंका की तरफ लगातार हाथ हिलाती रहीं। नजर पड़ने पर प्रियंका गांधी खुद सुरक्षा घेरा हटाते हुए युवती के पास पहुंची और उससे बात किया। प्रियंका उस युवती के कंधे पर हाथ रखकर चलते हुवे अपने वाहन तक पहुची।
प्रियंका गांधी ने नौका विहार का आनंद लिया और खुद पतवार भी चलाया। इस नौका विहार में नाविक सुजीत निषाद था। प्रियंका गांधी ने नाविक सुजीत निषाद को नौका विहार हेतु दो हजार रुपये दिए। इस दरमियान अरैल घाट पर कांग्रेस नेता और शहर में पोस्टर बॉय के नाम से मशहूर हसीब अहमद ने सेल्फी का अनुरोध किया तो प्रियंका ने सुजीत को भी इस सेल्फी के लिए बुलाया। प्रियंका को नाव पर बैठाकर सुजीत काफी उत्साहित थे। उनका कहना था कि प्रियंका ने खुद ही नाव चलाई। उनके आदेश को नकारने की हमारी हिम्मत नहीं थी। इसलिए पतवार थमा दी। प्रियंका गांधी नांव से उतरने के बाद सुजीत को धन्यवाद देना भूल गईं थीं। ऐसे में उन्होंने प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक को सुजीत के पास भेजा और फोन पर बात करके धन्यवाद दिया।
चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चे प्रियंका को देख कर हुवे उत्साहित
प्रियंका जब चिल्ड्रेन नेशनल स्कूल पहुची तो वहा के बच्चे उनको देख कर खूब उत्साहित हुवे। प्रियंका ने बच्चो से बातचीत भी किया इस दौरान प्रियंका गांधी के सवालों का बच्चो ने जवाब भी दिया। बच्चों ने कहा कि आप अपनी दादी जैसी लग रही हैं मैम। इस पर प्रियंका ने खूब ठहाका भी लगाया। उन्होंने बच्चों की क्लास भी ली और कोरोना से निपटने के लिए हैंडवॉश के तरीके भी बताए। सबसे पहले उन्होंने बच्चों के नाम जाने और फिर उनसे पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा। कहा कि आप लोग कैसे पढ़ाई कर रहे हो! बच्चों ने बताया कि वे स्कूल नहीं जा रहे हैं ऑनलाइन ही पढ़ाई कर रहे हैं। इस पर उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस करने के बारे में भी तरीके बताए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…