तारिक खान
नई दिल्ली: राज्य सभा में आज पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामो को लेकर एक प्रश्न पूछा गया। प्रश्न इधन तेलों के ईधन तेलों के दामों में लगातार वृद्धि के सम्बन्ध में था। दामो की तुलना पडोसी देशो से करते हुवे सवाल में कहा गया था कि माता सीता की धरती नेपाल में पेट्रोल भारत से सस्ता है, जबकि रावण के देश श्रीलंका में भी इसकी कीमत भारत से कम है। पेट्रोल-डीजल के दामों में इतनी बढ़ोतरी हुई है कि 10 फरवरी, 2021 की तारीख में पेट्रोल-डीजल हाल के वक्त अपने अपने ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड पर बिक रहा है।
इस पर पेट्रोलियम मंत्री ने जवाब दिया, ‘इन देशों के साथ भारत की तुलना करना गलत है क्योंकि वहां समाज के कुछ लोग इसका उपयोग करते हैं। केरोसिन की कीमत में भारत और इन देशों में काफी अंतर है। बांग्लादेश नेपाल में केरोसिन लगभग 57 से 59 में मिलता है जबकि भारत में केरोसिन की कीमत 32 प्रति लीटर है।’
उन्होंने तेल के दामों को ऑल-टाइम हाई बताए जाने को ‘असंगत’ बताया। प्रश्नकाल में उनसे कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने पूछा कि ‘देश में पेट्रोल-डीजल की की कीमतें ऑल-टाइम हाई हैं, लेकिन क्रूड के दाम ऑल-टाइम हाई नहीं है। मेरे देश में पेट्रोल 100 रुपए के करीब पहुंच रहा है। एक्साइ़ज़ ड्यूटी को कितनी बार बढ़ाया गया है?’इसपर प्रधान ने जवाब दिया, ‘आज इंटरनेशनल क्रूड ऑयल का प्राइस 61 डॉलर चल रहा है। आज हमें टैक्स के मसले बहुत ध्यान से हैंडल करने पड़ते हैं।’
उन्होंने बताया कि ‘पिछले 300 दिनों के अंदर 60 दिन ऐसे हैं, जब कीमतें बढ़ाई गई थीं, पेट्रोल की कीमतें 7 दिन घटाई गईं, वहीं डीजल के दाम 21 दिन घटाए गए। लगभग 250 दिन ऐसे हैं, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। यह कहकर कैंपेन करना कि पेट्रोल-़डीजल के दाम ऑल-टाइम हाई हैं, असंगत है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…