ए जावेद
वाराणसी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 644वीं जयंती पर आज संत शिरोमणि संत रविदास के सपनों का गांव बेगमपुरा सजा हुआ है। संत निरंजन दास जब अपने अनुयायियों का हाल-चाल लेने मेला क्षेत्र में निकले तो पूरा क्षेत्र रविदास शक्ति अमर रहे, जो बोले सो निर्भय और सदगुरु महाराज की जय के जयकारों से गूंज उठा है। रैदासियों का यहां रेला उमड़ पड़ा है।
इस मौके पर आज सीरगोवर्धन में कई सियासी वीवीआईपी शख्सियतो ने भी मत्था टेका और संत शिरिमणि श्री गुरुरविदास का आशीर्वाद ग्रहण किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करीब दो बजे संत रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने संत रविदास के सामने मत्था टेका। इसके पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत रविदास के दर पर पहुंचे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद ने भी पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान लेने पहुचे आशीर्वाद
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे संत रविदार के यहां मत्था टेका। साथ ही संत निरंजन दास का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद उन्होंने लंगर भी छका। आयोजन में पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम मंदिर के विकास के बारे में भी योजना बना रहे हैं। यहां की बातें प्रधानमंत्री तक पंहुचा देंगे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने कार्यक्रम के दौरान आज वाराणसी पहुची। इस वाराणसी कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करीब साढ़े 11 बजे संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लेने सीरगोवर्धन पहुंचीं। यहां उन्होंने संत रविदास के दर पर शीश नवाया। इसके बाद संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। साथ ही उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने कुछ समय बैठ कर भजन कीर्तन भी सुना।
आशीर्वाद ले बोले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण – बुआ आराम करेगी भतीजे काम करेगे
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर कल यानी शुक्रवार को वाराणसी के दौरे पर पहुचे। इस दौरान आज उन्होंने भी संत रविदास के मंदिर में मत्था टेका। फिर संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बहुत बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश दलितों के लिए सुरक्षित नहीं है। मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि भतीजे अब काम कर रहे हैं और बुआ को आराम करना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…