मो0 सलीम
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट और छिनैती की तीन घटनाओं का आज भेलूपुर पुलिस ने सफल खुलास आकार डाला। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज और टीम ने विकास और अमन जैसे दो शातिर लुटेरो को गिरफ्तार कर एक और कामयाबी अपने नाम किया। गिरफ्तार विकास जायसवाल पर लूट जैसी गंभीर धाराओं सहित कुल 6 अपराध वाराणसी में पंजीकृत है जबकि शातिर अपराधी अमन भारती पर कुल तीन मुक़दमे पंजीकृत है।
पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम विकास जायसवाल उर्फ पोनू पुत्र प्रमोद जायसवाल निवासी म0नं0 एन 15/506 F-3 किरहिया जिवधीपुर थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी व दूसरे ने अपना नाम अमन कुमार भारती पुत्र दिनेश कुमार भारती निवासी म0नं0 बी 22/275 आर किरहिया खोजवा अखाड़ा थाना भेलूपुर वाराणसी बताया। भागे हुए व्यक्ति के विषय में पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने उसका नाम महेन्द्र सेठ बताया। पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद सोने की चेन, एक अदद मोबाईल फोन रेडमी वाई-3, एक अदद काले रंग का बैग व रू0 200/- नगद बरामद हुआ।
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम तीनों एक साथ लूट करके आपस में हिस्सा बाँट लेते हैं। विकास जायसवाल ने बताया कि दिनांक 13-10-2020 को समय करीब 21:00 बजे विश्राम नगर कालोनी में एक महिला टहल रही थी, हम तीनों बाइक से गये (महेन्द्र बाईक चला रहा था, बीच में अमन बैठा था तथा मै पीछे बैठा था) तथा महिला का चेन छीनकर भाग गये, यह वही चेन है जो हमारे पास से बरामद हुई है।
दूसरी घटना का खुलासा करते हुवे बताया कि दिनांक 09-02-2021 को हम तीनों बाईक से कमच्छा होते हुए रथयात्रा की तरफ जा रहे थे कि बटुक भैरव मन्दिर मोड़ के पास एक व्यक्ति साईकिल से मोबाईल फोन से बात करता हुआ जा रहा था, जिसका मोबाईल छीनकर हम लोग भाग गये। हमारे पास से बरामद मोबाईल फोन वही फोन है। साथ ही दिनांक 31-01-2021 को हम तीनों बाईक से बैज नत्था मोड़ होते हुए घर की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में बाईक पर एक पुरूष व महिला जाते दिखाई दिये, पीछे बैठी महिला के हाथ में एक बैग था जिसे छीनकर हमलोग भाग गये। उक्त बैग में एक लेडिज घड़ी, एटीएम कार्ड, आलमारी की चाभी व रू0 200/- नगद थे। उसमें से 100-100 रू0 हम दोनों ने ले लिए तथा बाकी सामान महेन्द्र सेठ द्वारा रख लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना भेलूपुर में वैधानिक कार्यवाही किया गया। इस गिरफ़्तारी में शामिल पुलिस टीम में एसआई प्रकाश सिंह, एसआई सहजानंद श्रीवास्तव, एसआई रवि यादव सहित का0 सौरभ कुमार, विनीत सिंह, दिलशाद खान और अरविन्द यादव व विनोद कुमार शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…