आदिल अहमद
डेस्क. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ एक ताज़ा विवाद उनके द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई एक तस्वीर के साथ जुड़ गया है। तस्वीर में मुख्यमंत्री रेड कारपेट पर आते दिखाई दे रहे है तो वही छोटे बच्चे घुटनों के बल बैठ कर सर ज़मीन पर रखे हुवे है। इस तस्वीर के साथ नव भारत टाइम्स यानि NBT ने इस खबर को प्रमुखता से उठाते हुवे दावा किया है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ने यह तस्वीर खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है।
खबर में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को अपने पर्सनल फेसबुक अकाउंट से यह फोटो शेयर किया है, जिसमें उनका स्वागत करने के लिए स्कूली बच्चे घुटने के बल सिर झुकाए बैठे हैं। मुख्यमंत्री ने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि, ‘मैं मणिपुरी लोगों की संस्कृति और परंपराएं देखकर गौरवान्वित हूं। क्या गजब का अनुशासन है।’
मगर सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने काफी चर्चा पाई है और लोग इस तस्वीर को देख कर काफी आलोचना भी कर रहे है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा है कि अगर आपको ऐसे रिवाज निभाते लोगों को देखना है तो आप आदरपूर्वक थाइलैंड चले जाएं और वहां के राजा बन जाएं। हर चीज की एक सीमा होती है। आप रेड कार्पेट पर चल रहे हैं और बच्चे उससे दूर गंदी जगह में घुटने के बल सिर झुकाए बैठे हैं। शर्मनाक!
हालांकि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समर्थक उनका बचाव कर रहे हैं। उनके समर्थकों ने अब मुख्यमंत्री की ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह बुजुर्गों का सम्मान कर रहे हैं। मगर अभी तक इस पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री या उनके ऑफिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के समर्थको और इस तस्वीर का विरोध करने वालो में शब्दों की जंग जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…