आफताब फारुकी
बीकानेर।{राजस्थान के बीकानेर में दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों की जान चली गई। घटना नापासर थाना क्षेत्र के हिमतसर गांव की है जहां रविवार को मतसर गांव में घर के आंगन में रखे अनाज की टंकी में पांच छोटे बच्चों की दम घुटनेसे मौत हो गई। मृतकों में चार लड़कियां और एक लड़का शामिल है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
बाद में परिवार के लोग घर लौटे तो उन्होंने बच्चों को वहां नहीं पाया। बच्चों की खोजबीन शुरू हुई तो वो सब उन्हें अनाज की टंकी में मिले। आनन-फानन में पांचों बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी सांसें बंद हो चुकी थीं। एक साथ पांच छोटे बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा है। हादसे के शिकार इन सभी बच्चों की उम्र तीन वर्ष से आठ वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चार बच्चे सगे भाई-बहन थे जबकि एक परिवार का ही बच्चा था।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची नापासर पुलिस ने पांचों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार होने की वजह से इनका पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया जा सका, अब सोमवार को इनका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…