ईदुल अमीन
वाराणसी। वाराणसी के आदमपुर क्षेत्र स्थित सलेमपुरा से मछोदरी चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा हार जीत की बाज़ी पर जुआ खेल रहे दो युवको को कल धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से जामा तलाशी में 920 रुपया और फड़ से 410 रुपया बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक दोनों ही सलेमपुरा के निवासी है।
जानकारी पर विश्वास करते हुवे मछोदरी चौकी इंचार्ज राजेद्र प्रसाद सिंह अपने साथ हे0का0 अनिल कुमार सिंह, का0 राजेन्द्र कुमार राव व का0 संजय कुमार गौड़ के साथ सलेमपुरा स्थित गनगन शहीद जाने वाली गली को दोनों छोर से एक साथ अन्दर आये ताकि जुआ खेल रहे युवक भाग न जाए। अन्दर जुआ खेल रहे दो युवको को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। दोनों युवको के पास से पुलिस को ताश के 52 पत्ते सहित माल फड से 410 रुपया और जामा तलाशी में 920 रुपया बरामद हुआ।
गिरफ्तार दोनों युवको ने अपना नाम सलेमपुरा निवासी मो अमीन के पुत्र मो0 एखलाख उम्र 24 वर्ष और एकराम के पुत्र मो0 इश्तियाक उम्र 19 वर्ष बताया। दोनों गिरफ्तार युवक सलेमपुरा क्षेत्र के ही मूल निवासी है। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0039/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…