बदायु। जनपद बदायूं के उझानी में मिहौना क्षेत्र में एक साधू वेशधारी व्यक्ति की हत्या कर फेका गया शव सुबह मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। मृतक के शरीर पर केवल एक कुर्ता था और शव नग्न स्थिति में था। सुचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर शिनाख्त करवाई तो मृतक पास के ही उघैती का रहने वाला साधू रामचन्द्र के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या के इस प्रकरण में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर हत्या कांड का खुलासा करने का दावा किया है। हत्या का कारण समलैंगिक सम्बन्ध बताया जा रहा है।
घटना का खुलासा करने का दावा करते हुवे पुलिस ने बताया कि साधु वेशधारी वृद्ध की उसके परिचित ने ही गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर में ही जलाने और दफनाने की कोशिश में कामयाब न होने पर सड़क किनारे अर्द्धनग्न हालत में फेंक दिया। मृतक के भांजे ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार मृतक और साधू के बीच समलैंगिक संबंध थे। नशे में दोनों में झगड़ा हुआ और युवक ने उसकी हत्या कर दी।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मिहौना निवासी मुखन उर्फ माखन के घर उघैती क्षेत्र के गांव सोहरा निवासी 65 वर्षीय साधु रामचंद्र का आना-जाना था। साधु की बहन शांति पड़ोसी गांव संजरपुर में रहती है। दो दिन पहले रामचंद्र मिहौना आया था। मंगलवार सुबह शांति को रामचंद्र की हत्या की भनक लगी तो वह बेटे रूम सिंह के साथ मौके पर पहुंच गई। मां-बेटे ने रामचंद्र का शव देखते ही पहचान लिया। शव मुखन के घर के पास ही सड़क किनारे पड़ा था। चेहरे पर चोट के निशान थे। शरीर पर कुर्ते के अलावा कोई कपड़ा नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मुखन को दबोच लिया।
पुलिस का दावा है कि मुखन ने पुलिस को बताया कि साधु रामचंद्र और उसके बीच समलैंगिक संबंध थे। बीती रात वह दोनों नशे में थे। समलैंगिक संबंध बनाने के दौरान बहस के बाद उसने रामचंद्र की गला दबाकर हत्या कर दिया। फिर ईंट से सिर कुचल दिया। वह शव को जंगल में ले जाकर ठिकाने लगाना चाहता था लेकिन घसीटकर ले जाते समय किसी की आहट पर शव को सड़क किनारे फेंक गया।
इस सम्बन्ध में एसएसपी बदायु ने बताया कि महौना गांव में साधु वेशधारी व्यक्ति का शव मिला है। रिपोर्ट लिखकर मुखन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने हत्या करना स्वीकार किया है। मुखन के अनुसार रात में शराब पीकर समलैंगिक संबंधों के चलते यह हत्या की गई है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…