उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। जिलाधिकारी सुश्री अदिति सिंह द्वारा बीते दिनों बिल्थरारोड तहसील में किये गए वार्षिक निरीक्षण में दिए गए कड़े निर्देश के अनुपालन में तहसील प्रशासन रायल्टी व वाणिज्य कर बकाया को लेकर एसडीएम सर्वेश यादव, तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह व जिला खनन अधिकारी योगेन्द्र भदौरिया के साथ सम्बन्धित राजस्व वसूली की टीम ने रविवार को पुलिस टीम के साथ 7 ईट भंट्ठों पर छापा मारा। जिसमें तीन ईट भट्ठे सीज कर दिये गये। इन बकायादारों से 4 लाख रुपये जमा कराये गये। सिर्फ बहोरवा खुर्द में ग्लाड ईंट उद्योग जांच में सही पाया गया। जिस पर कोई पुराना बकाया देय नही है। सीज तीन ईट भट्ठों में एक ईट भट्ठे पर पर अवैध शराब का कारोबार ब्यापक पैमाने पर किये जाने का खुलासा भी किया गया।
इस कार्यवाही से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। इस छापेमार वसूली टीम में संग्रह अमीन बब्बन यादव, दरोगा यादव, उभांव थाने के पुलिस उप निरीक्षक राघव राम महिला पुलिस सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…