राँबिन कपूर
फर्रुखाबाद। एक नवविवाहिता जोड़े की शादी के बाद बिदाई लेकर वापस आती कार एक पेड़ से टकरा जाने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दुल्हन की मौत हो गई है जबकि दूल्हा ज़िन्दगी और मौत की जंग अस्पताल में लड़ रहा है। इस दुर्घटना में दुल्हे सहित कुल 7 लोग घायल हुवे है जिनमे से 4 की हालत सीरियस है।
इस विवाह हेतु परिजनों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को चुना परिजन दोनों की शादी करवा कर वापस आ रहे थे कि तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। शाम करीब सात बजे नवाबगंज थाने के गांव शुकरुल्लाहपुर के पास जैसे ही कार पहुची तभी यह तेज़ रफ्तार के कारण अनियंत्रत होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार का ड्राईवर फरार हो गया और कार में बैठे सभी लोग इस कार में फंस गये थे।
क्षेत्रीय ग्रामीणों और पुलिस ने कार से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और सभी को स्थानीय अस्पताल भेजा जहा नवविवाहिता किरन (27) को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया वही प्रदीप की चाची सीमा (35), चाचा सतीश (40), लकी (5), छिबरामऊ के गांव कुबेरपुर बनवारी निवासी बहनोई नीरज (28), बहन प्रियंका (25) एवं फतेहगढ़ के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी सुरेश चंद्र (45) घायल हो गए।
इनमे से चार लोगों का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम होने न होने की स्थिति साफ नही हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…