Categories: National

5 महीने बाद दुबारा खौफ पैदा कर गया कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में नए संक्रमित मामले 53 हज़ार के पार, 251 के मौत का सबब बना कोरोना

तारिक खान

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण दुबारा खौफ पैदा करता जा रहा है। इस वैश्विक महामारी से पिछले 24 घंटों में पूरे भारत में 53,476 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,17,87,534 हो गया है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 251 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में अब तक कोविड-19 की वजह से 1,60,692  लोगों की मौत हो चुकी है।

Demo Pic

पांच महीने बाद कोविड-19 के नए मामले 50 हजार से ज्यादा आए हैं। इससे पहले 23 अक्टूबर, 2020 को देश में कोरोनावायरस के मामले 50 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए थे, तब 54350 मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 26,490 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक देशभर में इस महामारी से 1 करोड़,12 लाख, 31 हजार, 650 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में फिलहाल ऐक्टिव मरीजों की संख्या 3,95,192   है। केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक अब तक कुल 5,31,45,709 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 31855, पंजाब में 2613, केरल में 2456, कर्नाटक में 2298 और छत्तीसगढ़ में 2106 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। ये पांच राज्य नए मामलों में टॉप पर हैं। महाराष्ट्र में कोरोना का खौफ बरकरार है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts