ईदुल अमीन
वाराणसी। वाराणसी के रेड लाइट एरिया शिवदासपुर में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव को देख कर लग रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या किया गया है। आज मंगलवार को देर रात उसका शव दरी में लपेट कर रस्सी से बंधा हुआ मिला है। इस दरमियान जब मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुची और तफ्तीश शुरू किया तो जानकारी मिली कि महिला की गोद ली हुई बेटी और उसका पति यानी महिला का दामाद गायब है।
बहन को खोजते हुवे वह घर के पीछे की ओर गया तो खाली जमीन में लालता देवी का शव दरी में लपेट कर रस्सी से बंधा हुआ मिला। शव को देख विजय की चीख निकल पड़ी। उसने तत्काल इस मामले की सुचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण में छानबीन शुरू करते हुवे शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। वही इस संबंध में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला के साथ रहने वाली उसकी गोद ली हुई बेटी और दामाद घर से गायब हैं। इस वजह से वह दोनों शक के दायरे में हैं। तफ्तीश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…