तारिक खान
नई दिल्ली: 2022 में होने वाले दिल्ली एमसीडी चुनावों के पहले बतौर सेमीफाइनल देखे जा रहे एमसीडी के 5 सीटो पर हुवे उपचुनाव ने भाजपा को जोर का झटका दे डाला है. भाजपा इन 5 सीटो पर चुनाव में करारी हार का सामना कर बैठी है. जहा 4 सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम फहरा दिया है. वही पांचवी सीट पर कांग्रेस ने अपनी विजय पताका फहराई है. इस प्रकार भाजपा को एक करारी हार का सामना करना पड़ा है.
चुनाव नतीजे बताते है कि जनता पूरी तरह झाड़ू लगा कर भाजपा को साफ़ कर दे
चुनाव परिणाम पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘दिल्ली की जनता ने नगर निगम उप चुनाव में 5 में से 4 सीटें देकर जिस तरह अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति पर भरोसा जताया है और जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ किया है उससे ये बात साफ हो गई कि नगर निगम के 15 साल के बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब बहुत तंग आ चुकी है और अब चाहती है पूरी तरह से झाड़ू लगाकार भाजपा को साफ कर दिया जाए और यह बात इस बात का संकेत है कि जनता क्या चाहती है.’
साथ ही उन्होंने ट्वीट किया है, ‘एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई. बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…