मो कुमेल/तारिक खान
इटावा। कागजों की हेराफेरी करने वालो के काफी कांड आपने सुने होंगे। मगर इस बार मर्यादाओं की सीमाओं से आगे जाकर एक बहु ने अपने ससुर के मृत्यु होने के उपरान्त उनकी पत्नी बनकर 20 सालो तक पेंशन लेती रही। मामला इटावा जनपद के चकरनगर का है। बहू का नाम विद्यावती बताया जा रहा है। इस प्रकरण का खुलासा होने के बाद सहसों थाना पुलिस ने कल शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर प्रयागराज हाईकोर्ट में पेश किया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद करीब 20 वर्ष से अधिक समय तक वह शकुंतला के नाम पर पेंशन ले रही थी। इसकी भनक एक फौजी को लगी, तो उसने सैनिक कल्याण बोर्ड में इसकी शिकायत किया। सैनिक कल्याण बोर्ड ने प्रयागराज हाईकोर्ट में मामले की शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने इस संबंध में पिछले दिनों इटावा पुलिस को नोटिस जारी कर महिला को कोर्ट में पेश कराने का आदेश दिया था। मामला चर्चा में आने के बाद विद्यावती घर से फरार हो गई। उसकी तलाश में सहसों थाना पुलिस उसके ठिकानों पर दबिशें दे रही थी।
सहसों पुलिस ने गुरुवार को सहसों क्षेत्र से ही उसे पकड़ लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे हाईकोर्ट में पेश किया। वहां बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई की तारीख 22 मार्च मुकर्रर की। साथ ही विद्यावती को अग्रिम आदेश तक इटावा के नारी निकेतन में रखने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट ने पुलिस को 48 घंटे के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश भी दिए हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी विद्यावती को इटावा के नारी निकेतन के सुपुर्द कर दिया है। वही पुलिस प्रकरण में अपनी विवेचना रिपोर्ट समय पर जमा करने की तैयारी कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…