रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : जिला प्रशासन ने होली के त्यौहार को हर हालत में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की है। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेठी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी त्यौहारों पर कोविड-19 के दृष्टिगत जुलूस सामाजिक कार्यक्रम कराने हेतु जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। जुलूस सामाजिक कार्यक्रम में पूर्णतः कोविड नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि होली के पर्व पर पानी की सप्लाई बन्द नहीं होनी चाहिए। विद्युत सप्लाई अच्छी दी जाए। अभी सफाई अभियान चलाकर शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई कराना सुनिश्चित किया जाए। गणमान्य लोगों द्वारा बताया गया कि होली पर युवा वर्ग शराब पीकर रैस ड्राइविंग करते है जिससे बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इसके लिए होली से पहले एवं होली पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे एक दिन की अस्थाई जेल में रखा जाएगा।
एसपी ने कहा कि आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण मनाए किसी को भी जबरदस्ती रंग न लगाए। शांतिपूर्ण ढ़ंग से होली का त्यौहार मनाया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…