आदिल अहमद
कानपुर। रक्षक का बेटा ही भक्षक बन बैठा और एक कक्षा 8 की नाबालिग छात्रा को अगवा कर अपने दोस्त संग मिल उसका सामूहिक बलात्कार किया। पीडिता घर से खेत को चारा लेने निकली थी। यही नही पीडिता के परिजनों का आरोप है कि जब वह थाने शिकायत दर्ज करवाने आ रहे थे तो उन्हें दरोगा के दुसरे बेटे ने गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दिया। मामला कामपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु दबिशे डालना शुरू कर दिया है
देर हो जाने के बाद भी छात्रा जब घर नही लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू किया। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे मगर वह नही मिली। सुबह होने पर वह बदहवास हालत में घर लौटी और परिजनों को आपबीती बताई। जिससे परिजनों में हडकंप की स्थिति हो गई। मंगलवार सुबह छात्रा को लेकर जब परिजन थाना सजेती आने लगे तो आरोप है कि आरोपी दीपू के भाई सौरभ यादव ने उन्हें पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीडिता हमीरपुर के एक विद्यालय की छात्रा है।
सजेती थानाध्यक्ष रविंद्र मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी दीपू यादव, गोलू यादव तथा दीपू के भाई सौरभ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए घाटमपुर सीएचसी भेजा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…