आदिल अहमद
लखनऊ। लखनऊ के गोराही गाव में आज शनिवार को देर रात उस समय हडकंप मच गया जब एक कोल्ड स्टोरेज का गैस चेंबर फट गया। गैस चेंबर फटने की घटना आज शनिवार की रात लगभग 9 बजे के करीब हुई। इस दुर्घटना मे दो मजदूरों की मौत हो गई वही दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गैस चेंबर फटने के कारण कोल्ड स्टोरेज की एक दिवार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय आलू भण्डारण का कार्य किया जा रहा था।
दुर्घटना के बाद आसपास चीख पुकार का माहोल कायम हो गया। आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा और बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा दौरान इलाज दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूरों को गंभीर हालत में केजीएमयू रेफर किया गया है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वाले चार मजदूरो की शिनाख्त क्रमशः मिश्रीलाल (35), धर्मेंद्र कुमार (30), परमानंद (30) सभी निवासी संदना सीतापुर और विनोद कुमार (30) निवासी घुंघटेर जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। दौरान इलाज मिश्री लाल और धर्मेन्द्र की मौत हो गई। वही परमानन्द और विनोद कुमार की गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें केजीएमयु रिफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी नवीन चंद्र, क्षेत्राधिकारी डॉ। हिरदेश कठेरिया और थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी और पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुची। कोल्ड स्टोर के आसपास गैस रिसाव के चलते काफी दुर्गं ध फैल गई जिससे लोगों को परेशानी भी हुई। समाचार लिखे जाने तक घायलों की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
इस घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हिरदेश कठेरिया का कहना है कि कोल्ड स्टोर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वही एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कोल्ड स्टोर में करीब 60 हजार बोरे आलू भरा है। जल्द ही जाँच के आधार पर कड़ी कार्यवाही किया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…