आफताब फारुकी
लखनऊ: आज होली का त्योहार है। प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे। मगर इस निर्देश के बावजूद भी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक बड़ी घटना घटी है। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक का नाम राजेश पाण्डेय बताया जा रहा है। राजेश पाण्डेय पर स्थानीय थाने पर कई अपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।
गोली राजेश पाण्डेय के चेहरे पर लगी और वह घायल होकर वही गिर पड़ा। क्षेत्र में गोली चलने की सूचना से माहोल में हडकंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुचना पर पहुची पुलिस ने घायल राजेश पाण्डेय को अस्पताल भेजवाया जहा उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही अपुष्ट सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस दरमियान उधर से गुज़र रहे एक दूधवाले के पैर में भी यही गोली लगी है।
पुलिस ने मौके से लाइसेंसी असलहे सहित तीन लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। वही घटना से नाराज़ सिन्धी समुदाय के लोग थाने के बाहर जमा है। वह क्षेत्र में कारोबारी के साथ हुई घटना का विरोध कर रहे है। सिन्धी समुदाय का कहना है कि राजेश पाण्डेय से विक्की लख्मानी का विवाद महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर हुआ था जिसके बाद अपराधी प्रविती का राजेश पाण्डेय विक्की के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था और विक्की लख्मानी के पिता बुज़ुर्ग कारोबार के साथ अभद्रता कर रहा था। जिससे विक्की ने अपने पिता को बचाने के लिए गोली चला दिया।
बहरहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने लाइसेंसी असलहे सहित आरोपी युवक विक्की लखमानी और उसके पिता तथा चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। अधिकारियो ने अभी इस प्रकरण में समाचार लिखे जाने तक कोई बयान नही दिया है। प्रकरण में अभी पूछताछ जारी है। थाने के बाहर सिन्धी समुदाय की भारी भीड़ इकठ्ठा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…