Categories: Crime

शराब पीने से रोका तो नशे में धुत पति ने पत्नी को मारी गोली

मुकेश यादव

मधुबन (मऊ): उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार की देर रात नशे में धुत पति ने पत्नी को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से पत्नी लहूलुहान हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

अस्पताल में महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है।पुलिस के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी विजय शंकर तिवारी दो दोस्तों के साथ अपने घर पर शराब पी रहा था। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी की बातों से नाराज होकर पति विजयशंकर ने घर मे रखे तमंचे से पत्नी आशा तिवारी पर फायर कर दिया।गोली पत्नी के सिर में लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद पति और उसके दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए। गोली चलने कि आवाज सुनकर आस पास के सैकड़ों लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts