अजीत कुमार
प्रयागराज। जनपद के झूंसी इलाके के कनिहार गांव में रहने वाले यूथ कांग्रेस नेता मो० अकरम को मंगलवार की रात घर के पास घेरकर अपराधियों ने पांच गोलियां मारी। अकरम को तीन गोली सर और दो गोली छाती में उतारने के बाद बेखौफ अपराधी बड़े आराम से चलते बने। अकरम हत्याकाण्ड प्रकरण में मृतक के परिजनों ने अकरम के सगे मामा रईस उर्फ़ पिंटू, ममेरे भाई अयान और करिया बिन्द को नामज़द करते हुवे चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया है।
मृतक के परिजनों की माने तो इस कारोबारी दिवार में इस कदर दरार बढ़ी की अकरम के ऊपर अपने सगे मामा और कुछ अपराधियो के द्वारा कई बार जानलेवा हमला किया गया। जिसकी शिकायत करते हुए अकरम ने नज़दीकी थाना झूंसी में तहरीर देकर नामजद मुकदमा भी पंजीकृत करवाया था। लेकिन पुलिस ने किसी को ना ही गिरफ्तार किया और ना इस प्रकरण पर कोई कार्यवाही की।
अपनी हत्या की आशंका को भांपते हुए अकरम लगतार सोशल साइट्स पर अपराधियों की गिरफ्तारी की गुहार आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाता रहा पर किसी ने भी उसकी फरियाद को नही सुना। अगर वक़्त रहते अपराधियों पर कार्यवाही की गई होती तो शायद अकरम को अपनी जान ना गंवानी पड़ती।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…