तारिक खान
प्रयागराज। लूटपाट की वारदात अंजाम देने के बाद पिछले साल भर से फरार अपराधी नूर मोहम्मद उर्फ पगलू को मऊआइमा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से अवैध हथियार भी मिला है। पुलिस का दावा है कि वह कोई बड़ी वारदात अंजाम देने की फिराक में था तभी उसे घेरकर पकड़ लिया गया।
मऊआइमा थाने की पुलिस सोमवार दोपहर इलाके में गश्त पर थी तभी सटीक खबर मिली कि एक बदमाश कोई बड़ी घटना अंजाम देने के इरादे से अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने वहां जाकर घेराबंदी की तो साथियों का इंतजार कर रहा बदमाश भागने लगा। उसने पुलिस पर तमंचा भी ताना हालांकि उसे किसी तरह पकड़ लिया गया। उससे तमंचा भी बरामद कर पुलिस थाने ले गई।
पता चला कि वह तो करीब साल भर पहले लूट की घटना अंजाम देने के बाद से फरार अपराधी नूर मोहम्मद उर्फ पगलू है। वह प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे इलाहाबाद और प्रतापगढ़ में दर्ज हैं। दोनों जिले की पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी मगर वह पकड़ में नहीं आ रहा था। अब उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पता किया जा रहा है कि वे कौन सी घटना करने वाले थे। मऊआइमा इलाके में साल भर में लूट और कत्ल की कई घटनाएं होने के बाद पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस और एसओजी ने मऊआईमा मे एनकाउंटर से कई अपराधियों को दबोचा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…