ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के दालमंडी इलाके को वैसे लोग मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र समझते है। मगर हकीकत ये है कि ये इलाका गंगा जमुनी तहजीब का एक मरकज़ है। इस इलाके की पेचीदा दलीलों जैसी गलियों की मरम्मत करवाना वाकई में एक टेढ़ी खीर है। मगर क्षेत्र के पार्षद होली और शब-ए-क़द्र के नज़दीक आते ही खुद पुरे इलाके की एक एक गलियों को देख रहे है और अपने प्रयास से यहाँ के उखड़े हुवे अथवा टूटे रास्तो की मरम्मत करवा रहे है।
इस दरमियान होली और शब-ए-क़द्र एक दिन पड़ने के वजह से पार्षद सलीम और उनके प्रतिनिधि विक्की पर वर्क लोड भी बढ़ गया है। क्षेत्र के सभी गलियों में मरम्मत का काम और चौको का काम जोरो शोरो पर चालु है। रोज़ ब रोज़ किसी न किसी गली में काम लगा होता है और दोनों यानी पार्षद सलीम और उनके प्रतिनिधि विक्की मौके पर खड़े होकर काम करवाते है। मौके पर खड़े होने का कारण बताते हुवे पार्षद सलीम कहते है कि सामने रहकर काम करवाने से काम की गुणवत्ता पर नज़र बनी रहती है।
वही पार्षद प्रतिनिधि विक्की ने कहा कि हम अपना खुद का मकान बनवाना होता है तो खड़े होकर काम करवाते है। क्षेत्र की जनता भी हमारी अपनी है। वहा के काम भी हमारे आवास जैसे ही है। मैं और पार्षद दोनों खड़े रहते है कि गुणवत्ता में कोई कमी न आये। हमारे प्रयास से ही लगभग एक दशक से पानी को तरस रहे इलाके में पीने का पानी आया। उन्होंने कहा कि ये पार्षद का प्रयास था कि दो दशक से अधिक समय से जिस पुरे इलाके में सीवर की समस्या थी वह इलाका आज सीवर की समस्या से लगभग निजात पा रहा है।
विक्की ने कहा कि हमारा प्रयास और क्षेत्र की जनता द्वारा मिली दुआ हमको बल देती है। क्षेत्र की एक एक गली रोशन है। एक भी बल्ब तक फ्यूज़ नहीं दिखाई देता है। हम लोग खुद रातो को और सुबह निकल कर क्षेत्र में देखते रहते है कि कही कोई कमी तो नहीं है। वास्तव में हम जनता के सेवक है। जनता ने जिस विश्वास को हम पर दिखाया है वह विश्वास कायम रहे इसका हम पूरा ख्याल रखते है।
क्षेत्रीय नागरिक और कारोबारी शहनवाज़ उर्फ़ शानू ने हमसे बात करते हुवे कहा कि हमारे पार्षद पर हम लोगो ने जो भरोसा किया आज वो उसपर पूरी तरह से खरे उतर रहे है। हम क्षेत्रवासियों को गर्व है अपने पार्षद पर।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…