ए जावेद
वाराणसी। हाथो में पिस्टल, दिमाग में विकास दुबे की छवि, इरादा था उसका “डॉन” बनने का। जौनपुर के केराकत का निवासी ये बाल अपचारी बटुआबीर में आकर किराय का कमरा लेकर रहने लगा। बहुत ही कम समय में किशोरों के बीच अपनी मजबूत पकड़ दबंगई की बना लिया था। कमर पर पिस्टल लगा कर चलना। किशोरों के एक झुण्ड का सञ्चालन करना। पैसे लेकर किसी के साथ मारपीट करना। ये सब उसका रोज़मर्रा का काम हो चूका था।
इसी तमन्ना को पाले हुवे आखिर उससे एक गलती हो ही गई जो दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह के क्षेत्र में आकर अपराध करने की तमन्ना ले बैठा। अपनी हनक बढाने के लिए उसने दुर्गाकुंड चौकी क्षेत्र के गुरुधाम चौराहे के पास जमघट लगा कर किसी के साथ मारपीट करने की तमन्ना पाल लिया और आ गया कमर में पिस्टल खोस कर गुरुधाम चौराहे पर। इस दरमियान मुखबिर ने इसकी सुचना सिंघम स्टाइल दरोगा प्रकाश सिंह को दे डाली। सुचना पर प्रकाश सिंह ने तत्काल गुरुधाम चौराहे पहुच कर इस बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रकाश सिंह को सामने देख बाल अपचारी हाथो में पिस्टल लेकर फ़िल्मी स्टाइल में भागने का प्रयास करता है। मगर इस बार उसके अपराध का अंत होना था। प्रकाश सिंह ने उसके इस फ़िल्मी अंदाज़ का रियल लाइफ में जवाब देते हुवे उसके हाथो से लोडेड पिस्टल छीन लिया और उसको हिरासत में लेकर थाने आये। गिरफ्तार बाल अपचारी के पास से पुलिस को एक ।32 की पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है। वही ये भी मालूम करने का प्रयास कर रही है कि इसके पास ये पिस्टल कहा से आई। इस गिरफ़्तारी को करने वाली पुलिस टीम में दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह के साथ हेड का0 रामनारायण और का0 सौरभ उपस्थित थे। प्रकरण में पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…