ए जावेद
वाराणसी। टाटा की घडियो क्रमशः टायटन, सोनाटा और फ़ास्टट्रैक घडियो के डुप्लीकेसी से सम्बन्धित शिकायतों के बीच आज टाटा वाचेज की विजलेम्स टीम ने चौक पुलिस के साथ दालमंडी के दो दुकानों पर जमकर छापेमारी किया। इस छापेमारी में टायटन, सोनाटा और फ़ास्टट्रैक घडियो की नकली घड़ियाँ टाटा के नकली बारकोड के साथ पकड़ी गई। इस छापेमारी में दो दुकानदारो को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही समाचार लिखे जाने तक जारी है। मिले समाचारों के अनुसार लगभग 2000 नकली घड़ियां इस छापेमारी में बरामद हुई है।
दोनों छापेमारी में लाखो रुपये मूल्य की लगभग 2000 नकली घड़ियां बरामद हुई है। छापेमारी में दोनों दुकानदारो क्रमशः हीरानन्द हिमानी और शाहनवाज़ उर्फ मीनू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बरामद घडियो की अनुमानित कीमत लाखो मे आकी जा रही है। इस छापेमारी से क्षेत्र में हडकंप की स्थिति रही क्योकि अरविन्द सिंह कटरे के दूकानदार शाहनवाज़ उर्फ मीनू की सामाजिक प्रतिष्ठा क्षेत्र में अच्छी है। सभी इस घटना से हस्तप्रभ दिखाई दे रहे थे। कंपनी के द्वारा इस छापेमारी के सम्बन्ध में कापी राईट एक्ट से सम्बंधित धाराओं में पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाने की प्रकिया जारी है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
बड़े मुनाफे का कारोबार – गौरव तिवारी
इस मामले में हमसे बात करते हुवे कंपनी के लीगलविजलेंस टीम के एक सदस्य गौरव ने बताया कि इस प्रकरण की नकली घडियो को बनाने के लिए एक एक पार्ट अलग अलग मंगवाया जाता है। इसके बाद इसको ये दूकानदार अपनी दुकानों पर ही असेम्बल करते है। इसके बाद कंप्यूटर से कूट रचित बारकोड भी लगा दिया जाता है ताकि ग्राहक को शक न हो। इसके बाद ग्राहक को बड़े डिस्काउंट के लालच में बेस प्राइस से 30-40 प्रतिशत की छुट का लालच देकर बेच दिया जाता है।
उन्होने बताया कि इस प्रकार की नकली घडियो की पहचान आम जनता के लिए थोडा मुश्किल रहती है। नकली घड़ियाँ वज़न में कम होती है। साथ ही उसकी फिनिशिंग भी थोडा शक के दायरे में ला सकती है। बारकोड हर वर्ष कंपनी बदलती है। जिसको ये नकली कारोबार करने वाले नही बदल पाते है। बताया कि लगन और त्योहारों के मौके पर ये लोग अपना कारोबार काफी तेज़ी के साथ फैलाते है। कंपनी ऐसी शिकायतों को हेड क्वाटर स्तर से संज्ञान लेती है। ऐसी छापेमारी जारी रहती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…