Categories: UP

पंचायत चुनावों के मद्देनज़र बढ़ सकती है बोर्ड परीक्षाओं की तारीखे

आफताब फारुकी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा कार्यक्रमो में बदलाव हो सकता है। ऐसे संकेत बोर्ड के तरफ से भी सूत्र बता रहे है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से होनी थी पर पंचायत चुनाव के कारण अब मई के पहले सप्ताह से शुरू करवाये जाने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हो रही है।

दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव को लेकर 27 मार्च को अधिसूचना जारी करने की तैयारी में हैं। ऐसे में चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए कम से कम 42 दिन का समय चाहिए जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा की तारीखें मई के पहले सप्ताह तक खिसक सकती हैं।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि पंचायतों में गलत आरक्षण पर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद अब आरक्षण की प्रक्रिया नए सिरे से पूरी कराई जा रही है। जबकि इसके पहले राज्य निर्वाचन आयोग 23 अप्रैल तक चुनाव की मतगणना करवा लेने को लेकर आश्वस्त था।

pnn24.in

Recent Posts