आदिल अहमद
नई दिल्ली। एक तरफ दिलवालो की नगरी कही जाने वाली देश की राजधानी दिल्ली कोरोना के कोहराम से सिसक रही है। लोग इसके कहर से खौफ खा रहे है वही कुछ तथा कथित तहजीबदार और “बहुत पढ़े लिखे” खुद को बताने वाले लोग अपनी इस कथित “तहजीब” का मुजाहिरा दिल्ली की सडको पर करते है।
इसका एक जीता जगता मामला दरियागंज के दिल्ली गेट इलाके में देखने को मिला जब एक दंपत्ति वीकेंड कर्फ्यू के दरमियान मौज मस्ती करने कार में बिना मास्क के घूम रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो पति के आगे आकर पत्नी खडी हुई और अपनी “तहजीब-ओ-तमीज” का मुजाहिरा ऐसा किया कि इंसान शर्मसार हो जाए। इस दरमियान उनके इस मुज़ाहिरे का किसी ने वीडियो बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
महिला इतना ही ज्यादा बेकाबू हो गई थी कि थाने से महिला स्टाफ को बुलाकर किसी तरह मशक्कत के साथ उसको काबू कर थाने लाया गया। इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मियों का हाथ भी झटक दिया। आरोपी महिला ने भीड़ को भी उकसाने का प्रयास किया। महिला खुद को यूपीएससी टॉपर और पुलिस वालो को कम पढ़ा लिखा बता रही थी। फिलहाल पुलिस ने दंपती के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। वीडियो देखने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले में और भी धाराएं जोड़ने की बात कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…