समीर मिश्रा
कानपुरl कोरोना से बचने व सभी को बचाने के लिए भारतीय नव संवत्सर पर्व पर नशा छोड़ो परिवार जोड़ो पेड़ लगाओ खुशियां पाओ के मंत्र को आत्मसात कर क्रियारूप देते हुए उत्साह उमंग व उल्लास से मनाए। तभी विक्रम संवत का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व सार्थक बन सकेगा। उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व उत्तर प्रदेश वैश्य व्यापारी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में नशा हटाओ, पेड़ लगाओ, कोरोना मिटाओ, जीवन पाओ अभियान के तहत जरीब चौकी मलिन बस्ती में आयोजित ई-संगोष्ठी शीर्षक “भारतीय नव संवत्सर में क्या हो हमारा संकल्प” पर नव वर्ष की बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा ने कही।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सदस्य राज्य सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश शासन रविशंकर हवेलकर ने कहा कि हमारे धार्मिक रीति रिवाज जन्म विवाह मृत्यु से संबंधित सामाजिक आचार विचार दशहरा दीपावली होली रक्षाबंधन सहित सारे पर्व और त्यौहार विक्रम संवत पर ही निर्भर हैं। इसीलिए नई पीढ़ी को इसका ज्ञान कराने के साथ कुरीतिमुक्त संकल्पों से जोड़ना सही अर्थों में पर्व मनाना है। प्रदेश महामंत्री संगठन अनूप अग्रवाल ने कहा की सम्राट विक्रमादित्य से लेकर राजा भोज के काल तक कि लगभग 10 सदियों में हम लोग जिस ऊंचाइयों पर थे, वहीं भारतीय इतिहास की स्वर्णिम पद चिन्हों पर हमें चलने को संकल्पित विक्रम संवत में होना है। संगोष्ठी का संचालन सुभाष अग्रवाल व धन्यवाद प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुलहरे ने दियाl अन्य प्रमुख भाग लेने वाले गणेश गुप्ता, बीना अग्रवाल, राकेश चौरसिया, दीप कुमार मिश्रा सीए, विमल माधव, रोहित कुमार, इंजीनियर जगन मोहन गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, गिरीश कुमार, डॉ अर्चना गुप्ता, गीता पाल इत्यादि थीl
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…