आदिल अहमद
हरिद्वार। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। वही उत्तराखण्ड भी इससे अछूता नही रह गया है। उत्तराखंड में रोज़-ब-रोज़ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रही है। ताज़ा प्राप्त हो रहे समाचारों के अनुसार कोरोना की दवा बनने का कभी दावा करने वाले बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ में अब तक कुल 83 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके है। गुजिस्ता 10 अप्रैल से लेकर अभी तक बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में कुल 83 मामले सामने आने के बाद हडकम्प सा मचा हुआ है।
सोर्सेस से मिल रहे समाचारों के अनुसार पतंजलि योगपीठ में 83 लोग कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वही मिल रही जानकारी के अनुसार बाबा रामदेव का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। वही मामला सामने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। पतंजलि पीठ में मौजूद अन्य लोगों की भी कोरोना जांच की जा रही है। जनपद के सीएमओ डॉक्टर शंभू झा का कहना है कि 10 अप्रैल से अब तक पतंजलि योगपीठ आचार्यकुलम और योग ग्राम में 83 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सभी मरीजों को पतंजलि परिसर में आइसोलेट किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…