मुकेश यादव
मधुबन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक तरफ जहा प्रशासन सक्रिय नजर आ रही है। वही उम्मीदवारों द्वारा आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहें है, ना हीं होने वाले चुनावी कार्यक्रमों की कोई अनुमति ली जा रही है।
इसी क्रम में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 2 धर्मपुर बिशनपुर से भाजपा के समर्थित प्रत्याशी अभय नारायण गिरि द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एक चुनावी सभा के दौरान 21000 रुपये देने का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन वीडियो के जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बता दें कि भाजपा से वार्ड नंबर 2 के प्रत्याशी अभय नारायण गिरी द्वारा धर्मपुर बिशनपुर में चुनावी सभा किया जा रहा था। इसी दौरान मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए खुलेआम प्रलोभन के साथ ही 21000 दिया गया।
इस वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष हमलावर अलग हो गया है। विपक्ष अब मतदाताओं से इस मामले का और भी प्रचार प्रसार कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि इस प्रकार से खुल्लम खुल्ला पैसे देकर मतदाताओं को रिझाने की घटिया राजनीत सत्ता पक्ष के समर्थन से खड़े प्रत्याशी द्वारा किया जाना निंदनीय है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…