बापूनंदन मिश्र
रतनपुरा(मऊ): पंचायत चुनाव में नामांकन का दौर खत्म हो चुका है, पर्चों की जांच एवं वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया गतिमान है। ऐसे में चुनाव में ताल ठोक रहे प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की हर संभव कोशिश करते देखे जा रहे हैं। कहीं पीढ़ियों के पुराने संबंधों का हवाला देकर प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी तरफ वोट करने का निहोरा कर रहे हैं, तो कहीं वोटरों के प्रभावी संबंधियों की तलाश कर उन के माध्यम से उन्हें अपने पक्ष करने के अचूक नुस्खे को भी व्यवहार में अपनाया जा रहा है। जब कि कुछ प्रत्याशी अपने आप को अन्यों की अपेक्षा अधिक कर्मठ, ईमानदार एवं समाजसेवी बताकर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने को कह रहे हैं।
ऐसा कह कर सभी प्रत्याशियों को खुश करने तथा स्वयं को अन्य प्रत्याशियों की नाराजगी से बचाने का प्रयास करते भी देखे जा रहे हैं। वहीं कुछ मतदाताओं को खर्चा- खुराक देकर भी प्रत्याशी अपने पक्ष में करने की गुप-चुप रणनीति पर काम कर रहे हैं, लिहाजा खाने-पीने वाले मतदाताओं की बल्ले-बल्ले है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…