तारिक़ खान
लखनऊ. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आक्सीज़न की किल्लत के समाचार मिल रहे है. एक तरफ जहा प्रदेश सरकार का दावा है कि आक्सीज़न की एकदम किल्लत नही है. वही इस दरमियान आज दो प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। शहर के मेयो हॉस्पिटल के गेट के बाहर ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म होने और मरीजों को हायर सेंटर ले जाने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिससे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। इसी तरह टीएस मिश्रा हॉस्पिटल में भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
बता दें कि मंगलवार को भी ऑक्सीजन सप्लायरों के यहां सिलेंडर की रिफिलिंग व नए सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। हाल ये रहा कि सप्लायरों की दुकानें बंद होने पर भी लोग बाहर खड़े इंतजार करते रहे। सिलेंडर की रिफिलिंग कराने में लोगों का पूरा दिन बीत गया। इस पर भी आधे से अधिक लोगों का निराश ही लौटना पड़ा।
कोरोना संक्रमण से हालात भयावह होते जा रहे हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की हालत बिगड़ने पर भी अस्पतालों में बेड न मिलने पर डॉक्टरों की सलाह पर तीमारदार घर में ही ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके चलते सप्लायरों ने मोटी रकम जमा कराकर सिलेंडर किराए पर देने शुरू किए। बड़ी संख्या में लोगों ने सिलेंडर खरीद भी लिए। जबकि अस्पतालों में भी ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति इन दिनों कई गुना बढ़ी हुई है। इसके चलते सप्लायरों के यहां ऑक्सीजन सिलेंडर कि किल्लत हो गई है। वहीं, सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए भी इस कदर लोग उमड़ रहे हैं कि सप्लायर सुबह व शाम को कुछ देर के लिए ही दुकान खोलते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…