तरुण गौड़
अम्बाला। अम्बाला छावनी के अंतर्गत जामा मस्जिद से लगे टिंबर मार्केट में सोमवार रात लकड़ी के एक गोदाम में आग लग गई। शीशम की सूखी लकड़ी गोदाम में होने के कारण मिनटों में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। रात करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई यह आग समाचार लिखे जाने तक नहीं बुझ पाई थी। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां रात करीब साढ़े 12 बजे तक आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटी रहीं। आगजनी की घटना में एक व्यक्ति भी झुलस गया। जिसे छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पीड़ित व्यापारी के आरोपों को आधार माने तो सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि एक गाड़ी उसे काबू पाने में असमर्थ थी। इतना ही नहीं इस गाड़ी का पानी भी आग बुझाने में कम पड़ गया। करीब आधे घंटे तक दूसरी गाड़ी का इंतजार चला लेकिन इस अवधि में कोई नहीं आया। यही कारण था कि आग भयंकर रूप में धारण गई। इस दौरान कई जोरदार धमाके भी हुए।
हालांकि इसके बाद एयरफोर्स दमकल विभाग गाड़ी, अंबाला शहर और नारायणगढ़ के अलावा आसपास के इलाकों की दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब जाकर स्थिति पर काबू पाया गया। माना जा रहा है कि आगजनी के दौरान जो धमाके हुए उनमें गोदाम के भीतर बनाए गए घर में रखे गए गैस सिलिंडर फटे हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर पाया था।
जामा मस्जिद पर भी मंडरा रहा संकट
रमजान के पर्व से एक दिन पहले ही जामा मस्जिद के बिल्कुल साथ लगते गोदाम में लगी आग से मस्जिद पर भी खतरा मंडराया रहा। इस दौरान मस्जिद में मौजूद मौलाना सहित अन्य की सांसें अटकी रहीं। हर कोई अल्लाह-ताला से आग पर जल्द काबू पाने की दुआ करता दिखाई दिया। आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की कई दीवारों को तोड़ा गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…