Crime

महज़ एक घंटे में तलाश लिया दिव्यांग का गुमशुदा मोबाइल, पीड़ित ने वीडियो जारी कर बताया आखिर दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह क्यों करते है जनता के दिलो पर राज

ए जावेद

वाराणसी। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह की गिनती जनपद के तेजतर्रार दरोगाओ में होती है। क्राइम पर बढ़िया कंट्रोल, अपराध पर नियंत्रण कैसे करना है, कैसे आम जनमानस को सम्मान देना है ये प्रकाश सिंह को बखूबी आता है। शायद ही क्षेत्र का कोई नागरिक हो जो प्रकाश सिंह को पसंद न करता हो। इसका कारण सिर्फ यही है कि बिना दबाव वह काम करने के लिए मशहूर है। आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेना उनकी आदत है।

इसी जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने प्रकाश सिंह के क्षेत्र में जल्दी अपराधी अपराध नहीं करना चाहते है। आज ऐसा ही एक वाक्या हुआ जिसने प्रकाश सिंह के कामो की तारीफ क्षेत्र में करवा डाली। हुआ कुछ इस तरह की कबीर नगर के रहने वाले एक दिव्यांग युवक नरेन्द्र कुमार का मोबाइल कल कही गायब हो गया था। मोबाइल के तलाश में दिव्यांग युवक ने अपना भरसक प्रयास किया। आखिर जब मोबाइल नहीं मिला तो आज शाम वह दुर्गाकुं चौकी पहुचे और एक तहरीर देकर चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह से मदद की गुहार लगाईं।

तहरीर देकर अभी नरेन्द्र कुमार अपने घर पहुचे ही थे कि तभी चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने फोन कर उनको बताया कि उनका मोबाइल मिल गया है और आकर पुलिस चौकी से प्राप्त कर ले। नरेन्द्र कुमार भी अचम्भित रह गए और वह तुरंत पुलिस चौकी दुर्गाकुंड पहुचे। देर रात उनको उनका मोबाइल दिखा कर शिनाख्त करवाई गई। शिनाख्त में नरेन्द्र कुमार ने अपना मोबाइल पहचान लिया। मोबाइल गायब हो जाए और पुलिस उसको तलाश करके दिलवा दे ये एक बड़ी अचरज की बात नरेन्द्र कुमार के लिए हुई।

उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुवे दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज के प्रति और वाराणसी पुलिस के प्रति अपना आभार प्रकट किया है। मोबाइल बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अपनी वैधानिक प्रक्रिया कर रही है। मामले में देर रात किसी प्रकार की अन्य जानकारी अभी नही मिल पाई है। पीड़ित दिव्यांग के जारी वीडियो में पुलिस के प्रति उसके मन में उत्पन्न सम्मान को देखा जा सकता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts