तारिक खान
गुवाहाटी: चुनाव में ईवीएम को लेकर एक बार फिर हंगामा हुआ है। इस बार असम विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ से ईवीएम लेकर स्ट्रोंग रूम जाने वाली गाडी को लेकर ज़बरदस्त हंगामा हुआ है। पोलिंग पार्टी जिस गाडी से ईवीएम लेकर स्ट्रोंग रूप पहुची थी वह गाडी भाजपा प्रत्याशी की थी। इसके बाद जनता ने गाड़ी और पोलिंग टीम पर हमला कर दिया। प्रशासन को इस हंगामे को सभालने के लिए पसीने बहाने पड़े थे। आज मिल रहे सूत्रों से समाचारो के अनुसार चुनाव आयोग ने उस बूथ पर जहा की ईवीएम भाजपा प्रत्याशी के गाडी से लाइ गई थी पर पुनः मतदान का आदेश दे दिया है साथ ही पोलिंग पार्टी को बर्खास्त कर दिया है।
असम में गुरुवारु को दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ था, जिसमें 77 फीसदी वोट पड़ा था और कहीं-कहीं हिंसा की खबरें आई थीं। इसी क्रम में करीमगंज में भी हिंसा हुई थी और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। यह घटना तब हुई, जब राताबारी में पोस्टेड चुनाव आयोग की पोलिंग टीम की कार रास्ते में खराब हो गई। बताया जाता है कि टीम वोटिंग होने के बाद पोलिंग स्टेशन से ईवीएम लेकर स्ट्रॉन्ग रूम जा रही थी। कार खराब होने के बाद वहां पीठासीन अधिकारी ने कार बदलने के लिए सेक्टर ऑफिसर को फोन किया, जहां उन्हें एक दूसरी कार भेजने का आश्वासन दिया गया।
हालांकि, कार का इंतजार करने के बजाय यहां पोलिंग स्टाफ ने एक प्राइवेट कार में लिफ्ट ले ली। कृष्णेंदु पॉल के चुनावी हलफनामे में उनकी पत्नी मधुमिता पॉल के नाम से यह कार रजिस्टर्ड है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर: AS10B0022 है। जब यह कार स्ट्रॉन्ग रूम वाले इलाके में पहुंची तो विपक्ष के समर्थकों ने गाड़ी को पहचान लिया और इसपर हमला बोल दिया। ड्राइवर के साथ पोलिंग स्टाफ भी अपनी जान बचाने को भागे।
जिला प्रशासन को यहां पर पुलिस की मदद से भीड़ में काबू लाने और गाड़ी, ईवीएम और पोलिंग स्टाफ को अपनी सुरक्षा में लेने की जरूरत पड़ी। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि घटना में शामिल पोलिंग स्टाफ को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, पोलिंग स्टेशन 149 में दोबारा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस ने बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग की तर्ज पर ईवीएम कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। गौरव गोगोई ने ट्वीट कर कहा कि ‘बीजेपी के पास असम में जीतने के लिए अब बस यही एक रास्ता बचा रह गया है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…