National

चुनाव अपडेट – पश्चिम बंगाल में शुरूआती रुझान में भाजपा को लग रहा तगड़ा झटका, असम में रहत तो केरल में भाजपा को बड़ा झटका

तारिक खान

डेस्क। पांच राज्यों में हुवे चुनावी घमासान में आज फैसले का दिन है। पांचो राज्यों में मतदान के बाद मतो की गिनती जारी है। इस समय समाचार लिखे जाने तक भाजपा को सभी जगह से बड़ा झटका लग रहा है। शुरुआत में अभी पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। जिसके अभी तक आये रुझानो के अनुसार पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 15 सीट पर बढ़त बनी हुई है। जबकि 12 सीट पर भाजपा को बढ़त हासिल है।

वही तमिलनाडु से 5 सीट पर आये रुझान में कांग्रेस आगे चल रही है, पंदुचेरी में अभी कोई रुझान नही आये हा। जबकि असम में भाजपा को 5 तथा कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त हासिल है। दूसरी तरफ केरल में लेफ्ट 33 सीट पर तो कंग्रेस 23 सीट पर आगे है। जबकि भाजपा के तरफ केवल एक सीट में बढ़त हासिल है।

बताते चले कि ये केवल पोस्टल बैलेट की गिनती का रुझान है। माना जाता है कि भाजपा का पोस्टल बैलेट पर मतों का वर्चस्व रहा है। मगर इस बार मामला थोडा उल्टा दिखाई दे रहा है। असम में समाचार लिखे जाने तो भले भाजपा 10 सीट पर आगे हो चुकी है। मगर अभी शायद पूरी पिक्चर ही बाकी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts