National

जारी है मुल्क में कोरोना का कोहराम, आज फिर मिले 4 लाख से अधिक केसेस, 4 हज़ार से ज्यादा की मौतों का सबब बन गया कोरोना

Demo Pic

आदिल अहमद

नई दिल्ली: मुल्क में कोरोना का कोहराम जारी है। सिस्टम पर आरोप प्रत्यारोप के बीच एक बार फिर आज पिछले 24 घंटो में कोरोना का कहर जारी है और मुल्क में एक और दिन 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आये है। साथ ही 4 हज़ार से अधिक मौतों का सबब भी कोरोना आज बन गया। अब तक भारत में 2 लाख 38 हज़ार से ज्यादा लोग इस महामारी से काल के गाल में समां चुके है।

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कारण सर्वाधिक मृतकों की संख्या सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 4,01,078 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं जबकि 4,187 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 18 लाख 92 हजार 676 हो गई है और वहीं मृतकों की कुल संख्या 2 लाख 38 हजार 270 हो गई है। वहीं कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 78 हजार 282 नए मरीजों का इजाफा हुआ है, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 37 लाख 23 हजार 446 हो गई है। यह आंकड़े शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक के हैं।

यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 414188 नए मामले और गुरुवार को 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं पिछले 24 घंटों में 3 लाख 18 हजार 609 लोग इस वायरस के प्रकोप से मुक्त होने में कामयाब रहे हैं। इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से अब तक कुल एक करोड़ 79 लाख 30 हजार 960 लोग ठीक हो चुके हैं।

वहीं वैक्सीनेशन अभियान के माध्यम से इस वायरस के खिलाफ जंग भी जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में करीब 23 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। मंत्रालय के अनुसार अब तक 16,73,46,544 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, पिछले 24 घंटों में 22,97,257 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

12 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

12 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

12 hours ago