कानपुर। हकीकत में थूकता है इस पर पत्रकार और पूरा कानपुर। खुद को पत्रकार कहने वाला ऐसे काले कारनामे कर सकता है किसी ने सोचा भी नही था। रोज़ ब रोज़ काला बाजारी, काला बाजारी चिल्लाने वाला ये पत्रकार तो नही हो सकता हाँ इसको साँसों का दलाल ज़रुर कह सकते है। जब इंसान ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा था, जब इंसान तड़प रहा था। तो उस आपदा को इस ज़लील ने खुद के लिए अवसर में तब्दील कर डाला था। हकीकत में थूकता है इसके ऊपर हर एक पत्रकार। क्योकि ये पत्रकार नहीं साँसों का दलाल निकला।
पत्रकारिता के नाम पर इस साँसों के दलालों ने अब तक कुल 70-80 सिलेंडरों की कालाबाजारी कर बेच भी दिया था। ये पनकी इण्डसट्रियल एरिया में माल डम्प करते थे। पुलिस इस मामले में मेरठ से सिलेंडर लाने की बात की जांच कर रही है व अन्य कड़ियों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। इस सम्बन्ध में थाना पनकी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम अश्विनी जैन पुत्र राकेश कुमार जैन नि0 21 M/12 दबौली थाना गोविन्द नगर, कानपुर नगर, उम्र 32 वर्ष भारत AtoZ चैनल का एमडी और न्यूज़ एंकर है। साथ ही उसका भाई और खुद को पत्रकार कहने वाला ऋषभ जैन पुत्र राकेश कुमार जैन उम्र 26 वर्ष, प्रदीप बाजपेयी पुत्र कृष्ण मुरारी बाजपेयी नि0 10 जी करई बर्रा कानपुर तथा अभिषेक तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी नि0 705 करई बर्रा, कानपुर शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 4 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर, 6 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर, घटना में प्रयुक्त मारुती वैगन-आर नं0- UP78GA8751 पत्रकारों के आई-कार्ड बरामद किये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…