आफताब फारुकी
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के दरमियान ऑक्सीजन की कमी का सिलसिला जारी है। आज ऑक्सीजन ख़त्म हो जाने से दिल्ली के एक अस्पताल में एक चिकित्सक सहित 8 कोविड पेशेंट्स की मौत ने इन्सानियत को हिला कर रख दिया है। तसव्वुर में ही रूह काप जाती है कि आखिर बिना ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए मरीजों को जब ऑक्सीजन नही मिल रही होगी तो उनकी कैफियत क्या होगी। किस तरीके की बेचैनी मरीजों और उनके तीमारदारो को हो रही होगी। एक एक सेकेण्ड भारी पड़ रहा होगा। और आखिर में मौत आकर उनको अपने आगोश में ले लेती है।
कोर्ट ने जब कहा कि हमें उम्मीद है कि किसी की जान नहीं गई होगी, तो जवाब में अस्पताल ने बताया कि इस संकट में हमारे एक डॉक्टर की मौत हो गई थी। इससे पहले बत्रा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुधांशु द्वारा एक SOS जारी किया गया था। जहां उन्होंने बताया था कि हमारी ऑक्सीजन खत्म हो रही है। फिलहाल कुछ आखिरी सिलेंडर बचे हैं, अगले 10 मिनट में अस्पताल में पूरी तरह से ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर ऑक्सीजन संकट में घिर गए हैं।
डॉ सुधांशु के अनुसार दिल्ली सरकार हमारी मदद कर रही लेकिन ऑक्सीजन के टैंकर अभी रास्ते में हैं और उन्हें पहुंचनें में वक्त लगेगा। दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर अस्पताल ने कोर्ट को बताया कि हमारी ऑक्सीजन खत्म हो चुकी है। अस्पताल ने बताया कि सुबह से हम कठिन परिस्थितियों में हैं, हमारे अस्पताल में 307 मरीज एडमिट हैं, जिनमें से 230 ऑक्सीजन पर निर्भर हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…