पटना। बिहार में अधिकारी कैसे सुशासन बाबु के आँखों में धुल झोल रहे है इसका जीता जागता एक उदहारण सामने वीडियो के रूप में आया है जिसके NDTV के पत्रकार मनीष ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो नितीश कुमार के बिहार में वर्चुअल दौरे के पहले का है। इस दौरे में उन्हें हाजीपुर के एक सामुदायिक किचन में लोगों से बात करनी थी। इसके पहले कुछ सरकारी अधिकारी वहां खाना खा रहे लोगों को सिखाते नजर आए कि उन्हें मुख्यमंत्री के सामने क्या बोलना है। सरकारी इंतजामों पर मुख्यमंत्री की वाहवाही लेने के लिए अधिकारियों की ‘जद्दोजहद’ कैमरे में कैद हो गई।
बिहार के हाजीपुर में जिस सामुदायिक किचन का नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल दौरा करने वाले थे, वहां सुबह से ही जबरदस्त इंतजाम दिखाई दिया। बैनर-पोस्टर, साफ-सफाई से लेकर हर इंतजाम चकाचक किया गया। पूरा प्रशासनिक अमला सुबह से ही किचन केंद्र पर जम गया था। लेकिन मुख्यमंत्री के वर्चुअल दौरे से ठीक पहले हाजीपुर के इस सामुदायिक किचन की वीडियो कैमरे में कैद हुई जो बताता है कि सरकार को “सब कुछ चंगा है” दिखाने के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकारी किस तरह सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।
किचन में मिलने वाले खाने में या फिर किसी अन्य बात की कोई शिकायत न हो इसके लिए अधिकारी खाना खाने वाले लोगों को समझाते दिखे कि मुख्यमंत्री साहब से बात हो तो उन्हें क्या कहना है, कैसे कहना है। वैसे मुख्यमंत्री के इस वर्चुअल दौरे पर भले अधिकारियो को वाह वाही मिल गई हो। मगर जिस प्रकार से अधिकारी लोगो को पट्टी पढ़ा रहे है उसको देख कर तो ऐसा ही लग रहा है कि सब कुछ ठीक नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…