तारिक खान
रूडकी। रुड़की के खेड़ी खुर्द गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कब्रिस्तान से शव दफनाकर लौट रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी और एसपी देहात ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
बताया जाता है कि खेत में मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में गुरूवार को सुबह कहासुनी हो गई और जमकर मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दिया था। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। इसी दौरान हुसैन पक्ष के परिवार में एक महिला की मौत हो गई थी जिसका दाफीन आज होना था। लोग महिला का शव दफनाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दूसरे पक्ष के घर के पास पहुंचे तो उन्होंने तमंचे और बंदूकों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सात लोग गोली लगने से घायल हो गए।
आननफानन परिजन उन्हें लेकर लक्सर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि हुसैन (50) पुत्र तैमूर, शहजान उर्फ कालू (45) पुत्र अहमद और मोहम्मद कैफ पुत्र तस्लीम ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर घायल जहीर पुत्र लतीफ, गयूर व रिजवान पुत्र जहीर, सैफ पुत्र इंतखाब को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस और एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने भी ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…