तारिक आज़मी
वाराणसी। वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित मालवीय पुल (राजघाट पुल) पर आज देर रात उस समय हडकंप की स्थिति हो गई जब एक युवती खुद के जीवन को खत्म करने के इरादे से कूदने जा रही थी। आदमपुर थाने के पीआरवी 600 के जवानो ने खुद की जान जोखिम में डाल कर उसकी जान बचाई, फिर उसके बाद अपनी ज़िदगी से परेशान युवती को काफी देर समझा कर उसके अन्दर जीने की एक अलख जगा कर आदमपुर थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने उसके परिजनो के हवाले किया।
इस दरमियान जब तक लोग समझते तब तक महिला पुल से लटक चुकी थी। चश्मदीदो की माने तो सीन बिल्कुल फ़िल्मी हो चूका था। फैंटम के जवानो को देख पीआरवी के कर्मी भी मौके पर आ गए। तभी भरत यादव ने फुर्ती दिखाते हुवे युवती को पुल से ऊपर खीचा और सड़क पर दोनों कांस्टेबल लेकर आये। महिला ने अपने ख़ुदकुशी को असफल होते देख काफी कोशिश किया दुबारा कूदने की। मगर सभी पुलिस कर्मियों उसको घेरा बना कर खड़े हो गए थे। आसपास के राहगीर महिला पुरुष भी उसको घेरा बना कर खड़े थे।
इसी दरमियान इसकी जानकारी इन्स्पेक्टर आदमपुर सिद्धार्थ मिश्रा को मिली। पैदल गश्त में मशगुल इस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा तुरंत मौके पर पहुचते है। युवती से मुलामियत से बात करते है तो वह अपना नाम फरजाना (21) पुत्री शब्बीर निवासी कमलगढ़हा, थाना जैतपुरा बताती है। पारिवारिक उलझनों से परेशान युवती जीने की अपनी इच्छा खो चुकी थी। वह बार बार इस्पेक्टर से मर जाने देने की गुहार लगा रही थी।
इस्पेक्टर आदमपुर ने स्थिति को समझते हुवे पहले उसको पानी पिलाया और उससे बात करते हुवे उसकी समस्या का कारण पूछा। बातचीत में इस्पेक्टर ने लगभग आधे घंटे तक उसको समझाया। आखिर खुद की ज़िन्दगी खत्म करने आई युवती के चेहरे पर मुस्कान आती है। इस दरमियान युवती के परिजनों को खबर हो जाती है। परिजन आकर अपनी सुपुर्दगी में युवती को लेकर चले गए। जाने के पहले इस्पेक्टर आदमपुर ने युवती से वायदा भी लिया कि दुबारा कभी मरने का ख्याल भी मन में नहीं लाएगी। पुलिस टीम के इस काम से विभाग भी खुश हुआ। पुलिस उपयुक्त ने पुलिस कर्मियों के प्रोत्साहन हेतु इनाम और गुड एंट्री से नवाज़ने का एलान किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…