तारिक खान
प्रयागराज। कोराव के सेमरी बाघराय में किशोरी के गुमशुदगी और फिर शव मिलने के प्रकरण का पुलिस ने आज सफल खुलासा करते हुवे मृतका किशोरी की भाभी के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। एक शादी समारोह में शामिल होने आई किशोरी की उसने पहले हत्या किया और फिर दरिंदगी और ज़लालत की इन्तहा खत्म करते हुवे शव के साथ दुष्कर्म किया।
प्रारंभिक जांच और मोबाइल काल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने किशोरी की भाभी के भाई रोहिणी कुशवाहा को हिरासत में ले लिया। दरअसल किशोरी के भाइयों ने भी पुलिस को बताया कि रोहिणी कुशवाहा उनकी बहन के पीछे पड़ा था। इसी कारण वह शादी नहीं कर रहा था। एक जून को रोहिणी के छोटे भाई की शादी थी। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि कॉल डिटेल्स और हत्या वाली जगह पर रोहिणी की लोकेशन पता चलने के बाद यह तय हो गया था कि उसी ने हत्या की है।
पुलिस पूछताछ के दरमियान बृहस्पतिवार को कुछ और सुबूत दिखाए गए तो वह टूट गया। उसने बताया कि वह कई सालों से किशोरी से प्यार करता था, लेकिन वह उससे शादी को राजी नहीं थी। घटना वाली रात भी वह उसे अकेले में ले जाकर अंतिम बार पूछा कि वह शादी करेगी कि नहीं, तो किशोरी ने मना कर दिया। कहा कि उसके घर वाले राजी नहीं है। वह घर वालों के खिलाफ कभी नहीं जा सकती। इसी के बाद रोहिणी कुशवाहा ने किशोरी का मुंह और नाक दबाकर मार डाला। फिर शव के साथ ही दुष्कर्म किया। इसके बाद शव घसीटते हुए तालाब के पास ले गया और फेंक दिया। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…