आफताब फारुकी
लखनऊ: भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारिया शुरू कर दिया है। इस क्रम में संगठन में फेर बदल और खाली पड़े पदों पर नियुक्ति का दौर आज चल निकला है। इसी दरमियान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय नेतृत्व के बीच चल रहे अटकलों के दौर पर पूर्ण विराम देते हुवे आज उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर प्रधानमन्त्री के करीबी माने जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी ए के शर्मा को नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही उन अटकलों पर भी पूर्ण विराम लग गया है जिसमे हफ्तों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि एमएलसी और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शर्मा को यूपी में मंत्री बनाया जाएगा। उन्हें इस साल की शुरुआत में COVID-19 के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी भेजा गया था।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए एक प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ए।के। शर्मा सदस्य विधान परिषद (मऊ) को प्रदेश उपाध्यक्ष और अर्चना मिश्रा (लखनऊ) व अमित बाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।
बता दें कि बीजेपी ने यूपी के नेतृत्व में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया है। इस महीने की शुरुआत में सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि भाजपा उत्तर प्रदेश का चुनाव मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और स्वतंत्र देव सिंह के राज्य अध्यक्ष के रूप में लड़ेगी। बीजेपी यूपी का उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद पूर्व आईएएस अफसर ए के शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय एवं राज्य नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता मित्रों के सहयोग से समाज, प्रदेश एवं देश की सेवा करता रहूँगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…