मो0 कुमैल
कानपुर। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस से गिरफ़्तार पेशेवर अपराधी मनोज सिंह को छुड़ा कर फरार करवाने वालो में कई चेहरे अज्ञात अभी भी है। अब इसको अज्ञात कहे अथवा पुलिस द्वारा न पहचान करने की ढिलाई कहे, कोई फर्क ख़ास नज़र नही आ रहा है। क्योकि पुलिस ने जारी किये गए फोटो में एक युवक को अज्ञात माना है। वही हमारी टीम ने उसको खोज निकाला है। वह अज्ञात भजापा का खुद को नेता कहता है।
पुलिस ने घटना में नामज़द और अज्ञात मिलाकर 19 के खिलाफ अपराध पंजीकृत करते हुवे भाजपा नेता नारायण भदौरिया को मुख्य अभियुक्त बनाया है। इस दरमियान हमने एक अज्ञात के फोटो पर तफ्तीश शुरू किया। तफतीस के दरमियान उस युवक का फेसबुक अकाउंट मिल गया। युवक का नाम रंधीर सिंह तोमर है। तोमर भाजपा के एक विधायक का खुद को समर्थक कहता है। फेसबुक ने इस युवक ने स्थानीय विधायक के साथ कई फोटो लगवाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…